पंचकूला: हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने माता चण्डीदेवी मंदिर में चल रहे जागरण में पहुंचकर माथा टेका और आशिर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर कमेटी की ओर से 100 कन्याओं को अपने हाथों से भोजन करवाया और उन्हें वस्त्र भेंट किए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, महामंत्री वीरेन्द्र राणा, उमेश सूद, गौतम राणा, माता मनसा देवी ट्रस्ट से शिव कुमार सहित सैंकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु मौजूद रहे।
