चंडीगढ़ : चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने हाल ही में नगर निगम हाउस की बैठक में सेक्टर 25 श्मशान घाट के जीर्णोद्धार के लिए 7 करोड़ रुपए के एजेंडे को पारित करने के लिए आप-कांग्रेस गठबंधन कीआलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस विशेष एजेंडे से इंडी गठबंधन के पार्षदों की पोल खुल गई है और जनता के सामने उनका भ्रष्ट चेहरा बेनकाब हो गया है। ऐसा लगता है कि वे अब निगम की खुली लूट में लिप्त हो गए हैं। “एक ढांचे के नवीनीकरण के लिए 7 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करने का क्या औचित्य है, जिसको केवल मामूली मरम्मत की आवश्यकता है, जबकि अधिकांश चीजें पहले से ही वहां मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये में फैंसी फूल लगाना, टीले बनाना और लैंडस्केप करना जनता के पैसे की सरासर बर्बादी है। यह ‘आम आदमी पार्टी’ की दुर्दशा है, जो दावा करती है कि वह भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सत्ता में आई है।उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस के बारे में क्या कहा जाए, जिसे 2014 में भ्रष्टाचार के कारण केंद्र से बाहर कर दिया गया था।” भाजपा प्रमुख का मानना है कि इतनी राशि का इस्तेमाल जनता और नगर निगम के अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए किया जा सकता था, जो डी.सी रेट और देरी से वेतन मिलने पर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”वे इस पैसे का इस्तेमाल गांवों और कॉलोनियों में विकास कार्यों में क्यों नहीं कर सकते? वे आउटसोर्स पर काम करने वाले गरीब कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान क्यों नहीं कर सकते। लेकिन, आप-कांग्रेस महंगे टेंडर जारी करके जनता के पैसे को बर्बाद करना पसंद करते हैं।” मल्होत्रा ने कहा कि भाजपापार्षदों की गंभीर आपत्तियों के बावजूद एजेंडे को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के राज्यपाल और यू. टी के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित से अपील करती है कि वे इस प्रस्ताव को मंजूरी न दें, जो जनता के हितों के खिलाफ है और जिसमें इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार की बू आती है।
Related Posts
योग सहायकों को डाईटीशियन का प्रशिक्षण देकर किया जाएगा मजबूत
अगले दो माह में 100 और व्यायामशाला खोली जाएगी पंचकूला : हरियाणा विधान सभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने…
ब्लॉक कांग्रेस वार्ड नंबर -19, रामदरबार ने अमित साह का फूंका पुतला
चंडीगढ़, राखी: डॉ बाबा भीम राव अम्बेडकर जी को संसद भवन में देश के गृह मंत्री अमित साह ने अपमान…
संजीव ग्रोवर को निर्विरोध और सर्वसम्मति से सेक्टर 41 डी मार्किट का अध्यक्ष चुना गया
चंडीगढ़, राखी: शुक्रवार को सेक्टर 41 की मार्किट वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ जहाँ संजीव ग्रोवर को सर्वसम्मति से…