चंडीगढ़, राखी: चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को एक प्रतिष्ठित राष्ट्रभक्त, अर्थशास्त्री और राजनेता के रूप में, जिन्होंने विभिन्न क्षमताओं में देश की अतुलनीय सेवा की, को याद करते हुए अश्रुपूर्ण एवं भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। आज देर शाम कांग्रेस भवन में आयोजित एक शोक सभा में चण्डीगढ़ कांग्रेस ने एक सुर में भारत सरकार से रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए डा• मनमोहन सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का आग्रह किया। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह सम्मान इस महान नेता के लिए एक उचित श्रद्धांजलि होगी जो आधुनिक भारत में अपनाई गई उदार आर्थिक नीतियों और राष्ट्र की विकास गाथा के वास्तुकार थे। डॉ. सिंह को एक उत्कृष्ट अर्थशास्त्री के रूप में याद करते हुए, जिनके दूरदर्शी और बौद्धिक नेतृत्व ने भारत की अर्थव्यवस्था को बदलने और राष्ट्र को अभूतपूर्व विकास की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लक्की ने कहा कि भारत के वित्त मंत्री के रूप में डॉ. सिंह ने आर्थिक उदारीकरण की शुरुआत की जिसने देश के एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के रूप में उभरने की नींव रखी। लक्की ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. सिंह का कार्यकाल महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा रहा, जिसमें परमाणु क्लब देशों के साथ परमाणु समझौता भी शामिल है, जिसने भारत की वैश्विक स्थिति को मान सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्रों को अक्षरशः लागू किया, जब उनकी सरकार ने देश में अधिकार आधारित कानून लागू किए। सूचना के अधिकार का चुनौतीपूर्ण अधिनियम 2005, जो उनकी सरकार ने पारित किया गया, एक और ऐतिहासिक कानून था, जिसने सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार पर गहरा आघात किया। लक्की ने आगे कहा कि देश सेवा, व्यक्तिगत ईमानदारी और देशवासियों को प्रगति के पथ पर ले जाने की उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने उन्हें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेता के रूप में मान्यता दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने चंडीगढ़ के साथ डॉ. सिंह के लंबे जुड़ाव को याद किया। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में काम किया और शहर के सेक्टर 11-बी उनका एक घर भी था, जिसमें प्रधानमन्त्री बनने से पहले वह कभी कभार आते थे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनकी जीवन यात्रा आने वाले कई दशकों तक भावी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने वालों में जसबीर बंटी, तरुणा मेहता, बी.एम. खन्ना, दिलावर सिंह, मुहम्मद सादिक, जाहिद परवेज खान, बीरेंद्र राय, विक्टर सिद्धू, गुरचरण, यादविंदर मेहता और मनीष लांबा आदि शामिल थे।
Related Posts
कायस्थ सभा ने फूलों संग मनाया होली मिलन समारोह
कायस्थ सभा ने फूलों की होली खेलकर मनाया होली मिलन समारोह नए अध्यक्ष की भी की गई घोषणाचंडीगढ़ : प्रत्येक…
महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव
महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव ज्योतिर्गमय धूमधाम से संपन्न विद्यार्थियों ने नृत्यों और नाटकों से बांधा समां चंडीगढ़,…
महादिबेट में हुई गर्मागरम बहस ने चण्डीगढ़ क्लब के चुनावों के लिए ऊँची दांव वाली स्थिति तैयार की
सुनील खन्ना की अनुपस्थिति और महादिबेट के माहौल से साफ हो गया कि अध्यक्ष पद के लिए चौधरी और…